Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent News65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाने का फैसला- हरपाल...

65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाने का फैसला- हरपाल चीमा 

पंजाब विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाबवासियों के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि पंजाब सरकार ने इस बार 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरबत सेहत बीमा योजना में सेहत कार्ड बनाए जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में बदलते पंजाब की छवि है। इस भाषण के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में 2,36,080 करोड़ का बजट पेश किया।
सदन में बजट पेश करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने अपने भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब के 90 प्रतिशत परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा हुआ है’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments