हिमाचल में संकट बरकरार? 6 अयोग्य विधायकों से मिले विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कल विक्रमादित्य सिंह करीब साढ़े 6 बजे बैठक छोड़कर चले गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वो चंडीगढ़ गए और 6 बागी विधायकों से मिले।

वहीं, पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए डीके शिवकुमार और प्रदेश की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे है कि संकट खत्म हो गया है लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद ऐसा नहीं लग रहा है।