कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संभाली चुनावी कमान, जानिए कहां से करेंगे शुरूआत

हरियाणा में 89 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी अब अपने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है। अब तक केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए थे। आज यानि 23 सितंबर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा के चुनावी दंगल में उतर रहे हैं। 

Sep 23, 2024 - 11:22
 9
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संभाली चुनावी कमान, जानिए कहां से करेंगे शुरूआत
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संभाली चुनावी कमान, जानिए कहां से करेंगे शुरूआत

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में 89 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने भी अब अपने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है। अब तक केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा चुनावी प्रचार की कमान संभाले हुए थे। आज यानि 23 सितंबर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा के चुनावी दंगल में उतर रहे हैं। 

वह अंबाला शहर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी हरियाणा के चुनावी मैदान में हुंकार भरते नजर आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow