हरियाणा में बन रही कांग्रेस की सरकार, अब होगा कालका का विकास: प्रदीप चौधरी

कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कालका और पिंजौर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगें और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं। जिसके बाद अब कालका के रुके हुए विकास को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बीजेपी ने जानबुझ कर कालका के विकास को लटकाने का काम किया है।

Sep 26, 2024 - 10:08
 9
हरियाणा में बन रही कांग्रेस की सरकार, अब होगा कालका का विकास: प्रदीप चौधरी
हरियाणा में बन रही कांग्रेस की सरकार, अब होगा कालका का विकास: प्रदीप चौधरी
Advertisement
Advertisement

कालका विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कालका और पिंजौर क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगें और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं। जिसके बाद अब कालका के रुके हुए विकास को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बीजेपी ने जानबुझ कर कालका के विकास को लटकाने का काम किया है।

अब जनता के बीच जाकर विकास की बातें कर रहे हैं। इनकी बातों पर जनता को बिलकुल भी विश्वास नही है। एचएमटी इन्होंने बंद कर दी और धारा 7ए लगाकर लोगों को परेशान किया हैं। इसके साथ ही कालोनियों को नियमित नही किया गया और इन कालोनियों का विकास नही हो पा रहा है। लोगो को पीने का पानी नही मिल रहा है। लावारिस पशु लोगों की जान ले रहे है। साफ सफाई की व्यवस्था ठप्प पड़ी है। इसके अलावा सड़कों का बुरा हाल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow