पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 गुर्गों को किया गिरफ्तार, 70 किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़े गए 

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।  पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 गुर्गों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है।

Aug 16, 2024 - 14:26
 15
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 गुर्गों को किया गिरफ्तार, 70 किलोमीटर पीछा करने के बाद पकड़े गए 

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।  पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 गुर्गों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जर्मनी में रहने वाले अमन उर्फ ​​अंडा के संपर्क में थे। पुलिस ने जालंधर बटाला मार्ग पर 70 किलोमीटर पीछा कर आरोपियों काे दबोचा है।

भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद 

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा संगठित अपराध के खिलाफ एक अभियान में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जालंधर-बटाला राजमार्ग पर 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस अभियान को जर्मनी में रहने वाले अमन उर्फ ​​अंडा ने समर्थन दिया था, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों का उपयोग करके पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। वहीं, आरोपियों से 1 रिवॉल्वर, 2 पिस्तौल, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी, 4 जिंदा कारतूस और 2 गाड़ियां बरामद हुई हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow