Thursday, March 5, 2026
Home Current News CM योगी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कार्तिक पूर्णिमा, देव...

CM योगी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, मेलों की तैयारियों की समीक्षा की 

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती समेत कई आयोजनों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को विशेष टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता तैयारियों का आधार हो, साथ ही बताया कि सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील जगहों पर रील बनाने के शौकीन पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं करने के सख्त निर्देश दिए।