सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के अलग अलग लोगों ने CM योगी को अपनी शिकायतें सुनाई।
इस मौके पर CM योगी ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में कई लोगों ने जमीन कब्जाने और विवाद से जुड़ी शिकायतें कीं, इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
