HomeBreaking NewsCM योगी ने साधु-संतों के साथ गोरखपुर में मनाई होली, प्रदेशवासियों को...

CM योगी ने साधु-संतों के साथ गोरखपुर में मनाई होली, प्रदेशवासियों को दी त्योहार की बधाई

होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं, जहां गोरखनाथ मंदिर में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। काले चश्मे में नजर आए मुख्यमंत्री योगी पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल और फूल बरसाए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और फाग गीतों के बीच रंगों का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

पूजा-अर्चना से हुई दिन की शुरुआत

होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित गोशाला में जाकर गायों के साथ समय बिताया। परंपरा के अनुसार, उन्होंने होलिका दहन (सम्मत) की राख से तिलक लगाकर रंगोत्सव की शुरुआत की।

गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी और अन्य साधु-संतों ने भी होलिका दहन की भस्म से तिलक लगाकर होली उत्सव की शुरुआत की।

भजन और फाग गीतों के बीच उड़े रंग

गोरखनाथ मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पारंपरिक फाग गीतों के बीच होली का उत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने मुख्यमंत्री योगी पर रंग और गुलाल उड़ाया। माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

प्रदेशवासियों को दिया संदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज होली का पावन पर्व है। मैं प्रदेशवासियों को उत्साह और उमंग के इस त्योहार की हार्दिक बधाई देता हूं। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है।”

उन्होंने कहा कि अगर समाज में कहीं मनमुटाव या बैर का भाव हो तो होली जैसे अवसर पर उसे समाप्त कर एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास होता है, तभी ऐसे उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाए जाते हैं।

Read More

होली के जिद्दी रंग मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments