Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा कर्मचारियों के लिए CM सैनी ने शुरू किया दक्षता विकास...

हरियाणा विधानसभा कर्मचारियों के लिए CM सैनी ने शुरू किया दक्षता विकास कार्यक्रम

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के कर्मचारियों को विधायी कार्य में निपुण करने के लिए दो दिवसीय कर्मचारी दक्षता विकास कार्यक्रम की शुरूआत की गई। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्जविलत करके किया। संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में शुरू हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के विधानसभा कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाना है।

लोकसभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को विधायी और सचिवालय के कामकाज के संबंध में प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार में 3 गुना गति से विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम से पहले की बैठक

कार्यक्रम की शुरूआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधान सभा सचिवालय में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ विधायी कार्यों के कईं पहलुओं को लेकर चर्चा की।

विधायकों को भी मिलेगी ट्रेनिंग

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण विधायकों के लिए भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश के बजट सत्र से पहले ही विधायकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधायकों को विधायी कामकाज में मदद करने के लिए पुस्तकालय में सैल का गठन किया जाएगा। हरविंद्र कल्याण विधायी कामकाज की बारीकियों का अध्ययन करने के लिए लोकसभा और दूसरे राज्यों की विधान सभाओं का दौरा कर सकते हैं।

बता दें कि विधानसभा के 90 विधायकों में से 40 ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बनकर सदन में पहुंचे हैं। इनमें बीजेपी के 23 और कांग्रेस के 13 विधायक शामिल हैं। इनमें से सात बार विधायक बनने वाले दो ही विधायक हैं, जिनमें बेरी से कांग्रेस के डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और अंबाला कैंट से बीजेपी के अनिल विज हैं।

पुलिस कर्मियों को मिलेगा मुफ्त खाना

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सत्र के दौरान तैनात होने वाले पुलिस कर्मियों के लिए खाने की निशुल्क व्यवस्था करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, जिससे उनका कार्य सुचारू रूप से चल सके। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भविष्य के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

पेपर लैस हो चुकी विधानसभा

बता दें कि हाईटेक होने की दिशा में बढ़ते हुए हरियाणा विधानसभा को पेपर लैस किया जा चुका है। अध्यक्ष बनने के बाद से ही हरविंद्र कल्याण लगातार विधानसभा की कार्यप्रणाली और विधायी कार्यों को लेकर नए प्रयास कर रहे हैं, जिससे हरियाणा की विधानसभा की देश में अलग पहचान बन सके। हाल ही में कश्मीर से छात्रों का एक दल हरियाणा विधानसभा का भ्रमण करने भी पहुंचा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments