दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को सुर घाट पर आयोजित यमुना आरती में शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और यमुना की आरती भी करती नजर आई. आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें यमुना देवी की स्तुति में भजन गाए गए और चुनरी मनौत का अनुष्ठान किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस साल यमुना के किनारे छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी. साथ ही CM रेखा गुप्ता ने प्रदूषित यमुना नदी को साफ करने में जनता की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नदी के स्वास्थ्य को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस उद्देश्य के लिए 2025-26 के बजट में 1 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
यमुना आरती में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, बड़ी संख्या में लोग रहें मौजूद
RELATED ARTICLES
