Wednesday, February 18, 2026
HomeBreaking Newsजींद के उचाना पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, ₹103 करोड़ की विकास...

जींद के उचाना पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, ₹103 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार 18 फरवरी को पहली बार जींद जिले के उचाना में राजनीतिक सभा को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उचाना पहुंचे, जहां लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और अन्य नेताओं के साथ हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन किया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है और न नीयत। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने “लड्डू भी बना लिए थे”, लेकिन जीत भाजपा की हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस आज तक हार के सदमे से उबर नहीं पाई है और अगली बार भी उसका “सूपड़ा साफ” होगा।

उचाना के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर को पक्का करने के लिए 75 लाख रुपये जारी करना शामिल है। उचाना विधानसभा के छह जलघरों की मरम्मत और सुधार पर 3.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघडिया और उचाना खुर्द में नए भवन बनाए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करसिंधू को अपग्रेड करने पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

5 प्रमुख परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना में कुल ₹103.30 करोड़ की 5 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

  1. ₹22.31 करोड़ से सुदकैन डिस्ट्री का पुनर्वास

  2. ₹3.52 करोड़ से गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल

  3. ₹2.70 करोड़ से गांव सुदकैन कलां की जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  1. नगूरां में ₹43.81 करोड़ से जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण और नए वाटर वर्क्स

  2. छतर में ₹30.95 करोड़ से नई सीवरेज प्रणाली

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इन योजनाओं से सिंचाई, पेयजल, खेल सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read More

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का एलान, हरियाणा की 2 सीटों पर 16 मार्च को होंगे चुनाव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments