मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने गृहग्राम मिर्जा में किया मतदान, जनता से की भारी संख्या में मतदान करने की अपील 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा के चुनावी लोकतान्त्रिक उत्सव में अपनी भागीदारी निभाते हुए अंबाला जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जा में मतदान किया, और जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मतदान से पहले सैनी ने गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेका और चुनावी सफलता की कामना की।

Oct 5, 2024 - 12:04
 8
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने गृहग्राम मिर्जा में किया मतदान, जनता से की भारी संख्या में मतदान करने की अपील 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने गृहग्राम मिर्जा में किया मतदान, जनता से की भारी संख्या में मतदान करने की अपील 
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा के चुनावी लोकतान्त्रिक उत्सव में अपनी भागीदारी निभाते हुए अंबाला जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जा में मतदान किया, और जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मतदान से पहले सैनी ने गुरु रविदास मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेका और चुनावी सफलता की कामना की। इस अवसर पर सैनी ने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता का रूझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है, और लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

हरियाणा को देश का ग्रोथ इंजन बनाना है भाजपा का संकल्प  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अपने आधिकारिक हैन्डल पर उन्होंने जनता को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए लिखा कि उनके द्वारा दिया जा रहा एक-एक वोट आधुनिक और विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है और हम इसे सिद्ध करेंगे। 

‘विवेक के साथ करें मतदान’

नायब सैना ने हरियाणा के परिवारजनों को अपने विवेक से वोट करने की सलाह दी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में मतदान के लिए पहुंच कर लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow