Saturday, March 7, 2026
Home Current News नूंह में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, ₹46 करोड़ की परियोजनाओं का...

नूंह में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, ₹46 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को नूंह जिले के तावड़ू स्थित अनाज मंडी में आयोजित ‘विकसित सोहना-तावड़ू विधानसभा रैली’ में पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक तेजपाल तंवर समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

नलहड़ शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

रैली से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नलहड़ के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और आरती में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और क्षेत्र के विकास की कामना की।

25 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोहना और नूंह क्षेत्र के लिए कुल 46.85 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नूंह में 25.58 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें 10 गांवों में पुस्तकालय निर्माण, जिला लाइब्रेरी सह एक्सीलेंस सेंटर, सीईओ एमडीए का आवासीय परिसर, ऐतिहासिक मकबरा परिसर का संरक्षण और गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य शामिल हैं।

21 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

इसके अलावा करीब 21.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इनमें 25 स्कूलों में खेल मैदान, अरावली क्षेत्र में जल संरक्षण संरचनाएं, 40 स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में हाइब्रिड सोलर प्लांट, मढ़ी (नगीना) में नीट/JEE कोचिंग सेंटर, स्कूलों में फेशियल बायोमेट्रिक सिस्टम, HLG कॉलेज तावड़ू में नए कक्ष, अटल किसान कैंटीन, कन्या विद्यालय भवन, तालाब निर्माण, सोहना फव्वारा चौक का सौंदर्यीकरण और सेजावास में बूस्टिंग सिस्टम जैसी योजनाएं शामिल हैं