Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में अगले तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, कई राज्यों में...

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, कई राज्यों में ठंड ने दी दस्तक 

मानसून के दिन बीतते के साथ-साथ ठंड भी दस्तक दे रही है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया है। सोमवार शाम को भी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई थी जिसके बाद से ही सुबह शाम को हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है।

वैसे तो देश के कई राज्यों में 10 सितंबर तक बारिश बंद हो जाती है और अगले कुछ दिनों में मानसून भी लौट जाता है लेकिन इस बार मौसम विभाग ने मानसून के लौटने के समय में कुछ दिन और की देरी का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल बरसेंगे। आज शाम से मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ठंडी हवाओं से ठंड का अनुभव भी होगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments