मुख्यमंत्री की किसानों को नायाब सौगात, 133 करोड़ से अधिक का कर्ज किया माफ

Aug 4, 2024 - 14:34
 559
मुख्यमंत्री की किसानों को नायाब सौगात, 133 करोड़ से अधिक का कर्ज किया माफ
मुख्यमंत्री की किसानों को नायाब सौगात, 133 करोड़ से अधिक का कर्ज किया माफ

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

चुनावी मोड में आ चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से पार्टी के चुनावी रण की शुरूआत करते हुए किसानों को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रण की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपए का ऋण माफ करने की बड़ी घोषणा की। 

नायब सैनी ने हरियाणा को दी ये सौगात 

  • ट्यूबवेल बनाने वाली सभी तीन स्टार कंपनियां आएंगी हरियाणा
  • किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48000 का ऋण माफ
  • किसानों को नए ट्यूबल कनेक्शन दिए जाएंगे
  • ट्रांसफार्मर बदलने पर खर्चा किसानों से  नहीं लिया जाएगा
  • 137 करोड़ की मुआवजा राशि अगले हफ्ते में दी जाएगी 

कांग्रेस फैला रही झूठ

मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर झूठे और काल्पनिक आंकड़ों के जरिए झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को ई गवर्नेंस से परेशानी है। यह गवर्नर से भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। कांग्रेस लगातार पोर्टल विरोधी बयान दे रही है। कांग्रेस के समय में जातिवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। 

बीजेपी ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तित की

कुरुक्षेत्र से बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर भव्य रैली करेंगे। उपस्थित जनसमूह को देखते हुए सीएम ने कहा कि उनकी उपस्थिति से ही जनता का सरकार की नीतियों पर विश्वास दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तित कर हर गरीब तक लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। बिना किसी भेदभाव के और बिचोलिया प्रथाम खत्म कर विकसित हरियाणा का निर्माण किया है। 

कांग्रेस नहीं जनता को देंगे हिसाब- प्रधान

प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मंच से कहा कि हमारा हरियाणा कहने से नहीं होता हमने कर दिखाया है। नायब सैनी और मनोहर लाल ने किसान हित में काम किया है। हमने कांग्रेस को नहीं हरियाणा की जनता को हिसाब देना है। हमने विकास नॉन स्टॉप किया, उन्होंने फुल स्टॉप दिया था। कांग्रेस ने लूटपाट की और हमने सेवा की बौछार की। हमने बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले तय करें, हिसाब बाप देगा, या बेटा। हमारा हिसाब नायब सैनी देंगे। 

मंत्रोच्चारण के बीच की पूजा

चुनावी शंखनाद से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचकर ऐतिहासिक वट वृक्ष के नीचे मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और मंदिर में पूजा पाठ किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow