मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया खुलासा, जानिए कैसे आंकड़ों में पिछड़ी BJP?

Jul 4, 2024 - 11:46
 7
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया खुलासा, जानिए कैसे आंकड़ों में पिछड़ी BJP?
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया खुलासा, जानिए कैसे आंकड़ों में पिछड़ी BJP?

हैप्पी सिंह, सिरसा: 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनेताओं में बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। ऐसे में हर दल की ओर से एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस केवल बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस के दुष्प्रचार के कारण वह आंकड़ों में पिछड़ गए। 

‘राहुल को ज्ञानवर्धक पुस्तक दें’

राहुल गांधी की ओर से संसद में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में हिंदुओं को अपमानित किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को ज्ञान वर्धक पुस्तक देनी चाहिए, जिसे पढ़कर उन्हें ज्ञान हासिल हो सके, क्योंकि ज्ञान बढ़ेगा तो फिर वह हिंदुओं का अपमान नहीं करेंगे।

‘कांग्रेस शासन में पनपा भ्रष्टाचार’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश और प्रदेश में हमेशा भ्रष्टाचार ही पनपा है, जबकि मोदी सरकार ने देश के जन जन को अनेक योजनाओं का लाभ दिया है।

गालियां देने वालों ने किया गठबंधन

हरियाणा में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इनेलो अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को स्पोर्ट कर रही है। इसकी बजाए उन्हें खुद को मजबूत करना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक-दूसरे को गालियां निकालने वाले दलों ने बीजेपी के खिलाफ आपस में गठबंधन कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow