Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsChandigarh : 'बम की धमकी' के बाद जिला कोर्ट में मची अफरा-तफरी

Chandigarh : ‘बम की धमकी’ के बाद जिला कोर्ट में मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया, जब कोर्ट की आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें लिखा था कि ड्रोन के जरिए बम ब्लास्ट कर कोर्ट को उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया और पूरे इलाके को चारों ओर से सील कर दिया।

मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम

घटना की सूचना मिलते ही SSP ऑफिस, थाना सेक्टर-36 और थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। साथ ही बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात कर दी गईं। कोर्ट के दोनों गेट बंद कर दिए गए और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

SHO राम दयाल ने बताया

SHO राम दयाल कहा कि सुबह 11:55 बजे मेल के जरिए धमकी मिली। मेल में लिखा था कि ड्रोन से बम गिराया जाएगा। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सभी लोगों को पार्किंग क्षेत्र में भेजा गया। पूरी इमारत की तलाशी ली गई है और फिलहाल कोई खतरा नहीं पाया गया।

2 घंटे तक चला तलाशी अभियान

बम स्क्वॉड ने करीब दो घंटे तक पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली, जिसमें रूम, पार्किंग, कॉरिडोर और रिकॉर्ड सेक्शन शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि धमकी की प्रकृति और स्रोत की जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments