Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्र और राज्यों को विकसित भारत के लिए एक जुट होकर काम...

केंद्र और राज्यों को विकसित भारत के लिए एक जुट होकर काम करना होगा- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य 2047’ विषय पर 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। नीति आयोग की इस बैठक में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हमें भविष्य को ध्यान में रख कर शहरों को तैयार करने की दिशा में काम करना चाहिए। विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का इंजन होना चाहिए।”

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है कि जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ आएं और विकसित भारत के लिए एकजुट होकर काम करेंगे, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments