जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF का एक जवान और 4 नागरिक घायल

सेना के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय जवान पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में चार से पांच चौकियों पोर गोलीबारी की गई है।

Asian Para Games: PM ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई पैरा खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों के समर्पण, दृढ़ता और अटल प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि,‘‘जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों के 72 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर वर्तमान एशियाई पैरा… Continue reading Asian Para Games: PM ने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

भारत का नया स्टार्टअप: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘हुनर’ ऑनलाइन पाठ्यक्रम की शुरुआत

ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस स्टार्टअप से जुड़ीं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, ‘‘सशक्तीकरण तब शुरू होता है जब हम अपनी क्षमता को पहचानते हैं, अपनी विशिष्टता को अपनाते हैं और अपने सपनों को साकार करते हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने कहा कि महिलाओं का समर्थन करने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी बनाना केवल एक प्रयास नहीं है, बल्कि एक बड़ी क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

PM Modi की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे कई महत्तवपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। इनमे से सबसे बड़ा फैसला देश के किसानों को लेकर रहा।

NCERT ने किया बड़ा बदलाव, किताबों में ‘INDIA’ का नाम बदलकर ‘भारत’ होगा

राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने सभी स्कूली कक्षाओं में “इंडिया” की जगह “भारत” शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की है।

BJP ने छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को चार उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

‘देश में ही बनेंगे सभी हथियार, सशस्त्र बलों की वीरता पर पूरे देश को गर्व है’- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग युद्ध स्मारक का भी दौरा किया, जहां उन्होंने 1962 के युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार सुनिश्चित कर रही है कि सभी प्रमुख हथियार और प्लेटफॉर्म भारत में ही बनें।

भारत ने एशियाई पैरा खेलों के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते

प्राची यादव मंगलवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पैरा कैनोइंग (पाल नौकायन) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन देश के लिए पदक हासिल किया।

भारत ने मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते। इससे देश के पदकों की कुल संख्या 35 हो गयी। भारत ने सोमवार को खेलों के पहले दिन छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे।

भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य के साथ चीन (155), ईरान (44) और उज्बेकिस्तान (38) के बाद तालिका में चौथे स्थान पर है।

  कैनोइंग वीएल2 वर्ग में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली प्राची ने केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों का दूसरा पदक हासिल किया।

दीप्ति जीवनजी (महिला टी20 400 मीटर), शरत शंकरप्पा मकनहल्ली (पुरुष टी13 5000 मीटर) और नीरज यादव (पुरुष एफ54/55/56 चक्का फेंक) मंगलवार को अन्य स्वर्ण पदक विजेता थे।

कमर से नीचे लकवाग्रस्त 28 साल की प्राची ने केएल2 स्पर्धा में 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 54.962 सेकंड का समय लिया। इस वर्ग में एथलीट अपने हाथ और शरीर के ऊपरी हिस्से का इस्तेमाल कर खुद को आगे बढ़ाते हैं। वह ग्वालियर की रहने वाली हैं।

एशियाई पैरा खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विेजेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिलाओं की पैरा कैनो केएल2 स्पर्धा में गौरवपूर्ण स्वर्ण पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई। यह ऐसा असाधारण प्रदर्शन था, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।’’

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में मनीष कौरव द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!’’

प्रधानमंत्री ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

विजयादशमी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में शस्त्र पूजन किया

राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।