हरियाणा में नहीं रुक रहे फिरौती के लिए फायरिंग के मामले, आज कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग

Jul 5, 2024 - 13:21
Jul 5, 2024 - 13:25
 21
हरियाणा में नहीं रुक रहे फिरौती के लिए फायरिंग के मामले, आज कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग
हरियाणा में नहीं रुक रहे फिरौती के लिए फायरिंग के मामले, आज कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग

हरियाणा में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फायरिंग हरियाणा के सबसे शांत जिले कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र में हुई। 

कुरूक्षेत्र के दीदार नगर प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में रहने वाले एक नामी वकील के घर पर व्हाट्सएप पर 50 लाख की फिरौती के लिए वॉइस कॉल की जाती है और बाइक पर आए 2 अज्ञात युवक वकील के घर पर फायरिंग करते हैं। 

फिलहाल कुरुक्षेत्र पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली घर के अंदर खड़ी कार के पीछे लगी है और एक गोली घर के गेट पर लगे लैंप में लगी है। 

पुलिस ने घर के गेट के आसपास से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow