Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsसिंधु जल समझौता स्थगित करने का मामला, जल शक्ति मंत्रालय ने पाकिस्तान...

सिंधु जल समझौता स्थगित करने का मामला, जल शक्ति मंत्रालय ने पाकिस्तान को को भेजी चिट्ठी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ जल संधि के स्थगित कर दिया है. भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखा है. जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान को इस फैसले के बारे में सूचना दी है कि भारत 1960 की जल संधि पर तत्काल रोक लगा रहा है. बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर सख्ती दिखाते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं.

इसमें में सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला भी शामिल है. 65 साल पहले की इस संधि पर रोक के बाद पाकिस्तान में जल संकट पैदा हो सकता है. सिंधु जल समझौता, 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित एक जल-बंटवारा समझौता है. इसमें विश्व बैंक ने मध्यस्थता की थी. इस समझौते का उद्देश्य सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के उपयोग को लेकर दोनों देशों के बीच विवादों को रोकना था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments