Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsपिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की...

पिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मुवानी से बक्टा जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, टैक्सी में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ जिला पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि टैक्सी अनियंत्रित होकर फिसल गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। टैक्सी के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख जताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

हादसे में 7 यात्रियों की मौत

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सड़क से गुजर रहे थे। देखते ही देखते टैक्सी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी और खाई में उतरकर घायलों को बचाने का काम शुरू किया। तब तक पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुँच गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments