कांडा से गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा खुलासा, जानिए कितनी सीट पर हुआ गठबंधन और किसे मिलेगी टिकट?

Aug 20, 2024 - 12:54
 37
कांडा से गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा खुलासा, जानिए कितनी सीट पर हुआ गठबंधन और किसे मिलेगी टिकट?
कांडा से गठबंधन पर कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा खुलासा, जानिए कितनी सीट पर हुआ गठबंधन और किसे मिलेगी टिकट?

बलजीत सिंह, सिरसा:

हरियाणा में सिरसा लोकसभा की रानिया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता रणजीत चौटाला और हरियाणा लोकहित पार्टी की ओर से की जा रही दावेदारी के बीच अब रणजीत चौटाला ने बड़ा खुलासा किया है। हरियाणा लोकहित पार्टी की ओर से रानिया विधानसभा से बीजेपी नेता गोबिंद कांडा के बेटे धवल कांड़ा को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर रणजीत चौटाला ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी को तो सिरसा सीट भी जितनी मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि इनका तो एक ही काम है एमएलए बन जाओ और फिर CLU करवा लो, ना इनका हलके में कोई रोल है और ना ही विधानसभा में कोई रोल है। 

‘गोपाल कांडा को नहीं देंगे टिकट’

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी के साथ समझौते के तहत हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट ऑफर की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यह लोग बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो गोपाल कांडा के अलावा उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को ही टिकट दी जाएगी। चौधरी रणजीत सिंह ने चौधरी  रणजीत सिंह चौटाला रनिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

‘आज भी सबसे मजबूत कैंडिडेट’

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वह रानियां विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में है और पार्टी के सम्मानित मेंबर हैं। वह पार्टी के साथ हैं। रणजीत चौटाला ने कहा कि वह आज भी सबसे मजबूत कैंडिडेट है और अगली सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। 

‘दोबारा नहीं आया कांग्रेस का शासन’

चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि जिस प्रदेश से कांग्रेस एक बार चली गई वहां उनका दोबारा शासन नहीं आया। फिर चाहे वह वेस्ट बंगाल हो उत्तर प्रदेश, बिहार या फिर तमिलनाडु ही क्यों ना हो। इनमें से किसी भी प्रदेश में कांग्रेस दोबारा सत्ता में नहीं आई है। चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में मुकाबला कांग्रेस के साथ ही होगा, लेकिन सरकार तीसरी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow