मां के साथ पूर्वजों के नाम पर भी लगाएं एक पेड़, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आह्वान

Aug 3, 2024 - 13:16
 19
मां के साथ पूर्वजों के नाम पर भी लगाएं एक पेड़, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आह्वान
मां के साथ पूर्वजों के नाम पर भी लगाएं एक पेड़, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आह्वान

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ तो एक पेड़ पूर्वजों के नाम का भी लगाना चाहिए। मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पौधे लगाने का कार्य जारी है। 

वन विभाग के बल्लभगढ़ खंड अधिकारी हेमराज सिंह की देखरेख में पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। पौधरोपण के इस कार्य में व्यापक जन भागीदारी आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसी प्रकार पौधों का भी संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से पेड़ पौधे बचाव कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow