कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल की 21 होनहार छात्राओं को करवाएंगे ‘सांसद भारत दर्शन’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र की 21 होनहार छात्राओं को भारत दर्शन करवाएंगे, जिसके लिए सभी छात्राओं का चयन कर लिया गया है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को ‘सांसद भारत दर्शन’ के नाम से हमीरपुर 21 छात्राओं का एजुकेशनल टूर एक सप्ताह के लिए रवाना होगा जिसे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल झंडी दिखाएंगे।

वहीं, इस एजुकेशनल टूर के लिए ऑनलाइन विधि से परीक्षा के बाद इंटरव्यू के जरिए छात्राओं का चयन किया गया है जिसमे हमरीपुर संसदीय क्षेत्र से छात्राओं से बढ़-चढ़ कर लिया था। वहीं, इन प्रतिभागी छात्राओं में से सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टॉप 21 को चयनित किया गया है।