HomeCurrent Newsचंडीगढ़ में BJP कार्यालय के बाहर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची पुलिस

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय के बाहर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची पुलिस

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर बाद बड़ा धमाका हुआ, जिससे सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

स्कूटी में हुआ विस्फोट

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे भाजपा मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं भाजपा कार्यालय के अंदर भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने मौके का जायजा लिया। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

खंगाले जा रहे CCTV

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कूटी किसकी थी और उसमें विस्फोटक कैसे रखा गया। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं। इस घटना के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Read More

पाकिस्तान में LPG के दाम फिर बढ़े, एक महीने में तीसरी बार महंगाई का झटका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments