देशभर में बीजेपी आज से 23 मई तक ‘तिरंगा यात्रा‘ निकालने जा रही है, 10 दिन चलने वाली इस राष्ट्र व्यापी यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को सभी लोगों तक पहुंचाना है।
बीजेपी इस अभियान के जरिए लोगों को ये बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कैसे अपने लोगों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।
यात्रा के लिए कोऑर्डिनेट करने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुग समेत कई नेताओं को सौंपी गई है, इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता खुद अलग-अलग स्थानों पर यात्राओं का नेतृत्व करेंगे, बीजेपी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने अपना 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है।
