Saturday, March 7, 2026
Home Current News BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राजवीर जवांदा के निधन पर...

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राजवीर जवांदा के निधन पर जताया गहरा दुख

Advertisement

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा के असमय निधन की खबर से जहां संगीत प्रेमी सदमे में हैं, वहीं राजनीतिक जगत से भी इस पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राजवीर जवांदा के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि उनकी बुलंद आवाज अब खामोश हो गई है।

तरुण चुघ ने कहा, “राजवीर जवांदा ने पंजाबी भाषा और संस्कृति को विश्वभर में पहचान दिलाई। उनका असमय जाना एक बड़ी क्षति है। उन्होंने पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनकी यादें और संगीत हमेशा जीवित रहेंगे। राजवीर जवांदा का निधन पंजाबी संगीत जगत के लिए एक बड़ा झटका है, और उनकी कला को याद किया जाएगा।