BJP नेता पर लगे चलती बस में महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहरी उपाध्यक्ष पर महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला खिलाड़ी की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 11वीं क्लास की छात्रा और जूनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर को वो अपनी टीम के साथ खेलने के लिए बाहर गई हुई थी।

Oct 13, 2024 - 13:18
 12
BJP नेता पर लगे चलती बस में महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
BJP नेता पर लगे चलती बस में महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

एमएच वन न्यूज, हिसार:

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहरी उपाध्यक्ष पर महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला खिलाड़ी की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। 11वीं क्लास की छात्रा और जूनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्टूबर को वो अपनी टीम के साथ खेलने के लिए बाहर गई हुई थी। मैच खत्म होने के बाद बस में सवार होकर जब वो घर आ रही थी, तब बरवाला शहर में एक अनजान आदमी बस में चढ़ा और महिला खिलाड़ी के साथ आकर बैठ गया। 

महिला खिलाड़ी का आरोप है कि आदमी ने उससे बात शुरू कर दी। महिला खिलाड़ी ने बताया कि जब बस तलवड़ी राणा गांव के पास पहुंची, तो उस आदमी ने गंदी नजरों से देखना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक शब्द कहे। महिला खिलाड़ी के मुताबिक उस आदमी ने उसे हिसार में अग्रोहा घुमाने के लिए कहा। 

इसके बाद महिला खिलाड़ी ने उसका विरोध किया। हंगामा होने के बाद उसके साथी खिलाड़ियों और बाकी यात्रियों ने आरोपी को काबू कर लिया। बस के हिसार पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई राजविंदर कौर ने कहा कि आरोपी भीम सेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोषी मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow