HomeCurrent Newsहरियाणा निकाय चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही BJP, कांग्रेस...

हरियाणा निकाय चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही BJP, कांग्रेस का बुरा हाल!

हरियाणा के लिए आज बड़ा दिन है। प्रदेश के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 8 नगर निगमों हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल और मानेसर में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2 नगर निगमों सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के लिए भी चुनाव और उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हरियाणा के 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव में भाजपा का विजय अभियान जारी है। 9 नगर निगमों में भाजपा और एक पर निर्दलीय आगे चल रहा है। निगम चुनाव में कांग्रेस का सफाया होता दिख रहा है।

अंबाला नगर निगम में मेयर का चुनाव BJP की शैलजा सचदेवा ने जीत लिया है, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला को हराया। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव आगे चल रहे हैं, इस बीच, कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के निर्वाचन क्षेत्र जुलाना नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments