Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में निकाय के साथ BJP ने तेज की संगठनात्मक चुनाव की...

हरियाणा में निकाय के साथ BJP ने तेज की संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, जिला पर्यवेक्षक किए नियुक्त

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में सदस्यता अभियान के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है। इसे लेकर हरियाणा में पार्टी की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक चुनाव के लिए कईं जिला अध्यक्ष पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। इनमें डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा, एडवोकेट वेदपाल को जिम्मेदारी दी गई है। सभी को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. सुधा यादव को सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार से ओपी धनखड़ को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर, रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र पुनिया को सोनीपत, रोहतक और जींद के अलावा झज्जर का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को पानीपत, फरीदाबाद और पलवल, विधायक मूलचंद शर्मा को महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि वेदपाल एडवोकेट को गुरुग्राम, नूंह और दादरी का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीती 8 नवंबर को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता लेकर अभियान की शुरूआत की थी। इसके साथ ही भाजपा की ओर से प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी भी की जा रही है। जानकार बताते हैं कि भाजपा की कोशिश है कि प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले वह अपने संगठनात्मक चुनाव संपन्न करवा दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments