Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Bihar Election : फेज- 1 में 18 जिलों की 121 सीटों पर...

Bihar Election : फेज- 1 में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान खत्म, वोटिंग देखने 7 देशों से 16 डेलिगेशन टीम पहुंचीं बिहार

Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली, हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे ही वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी थी।

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले 7 देशों के 16 प्रतिनिधि पहुंचे पटना

बता दें कि बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं और पहले चरण के मतदान के तहत 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर मतदान किया गया, पहले चरण के मतदान में 10 हॉट सीट है जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।

वहीं वोटिंग प्रक्रिया देखने 7 देशों से 16 डेलिगेशन टीम बिहार पहुंचीं हैं जिनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि शामिल हैं।