Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab में होने जा रहे बड़े खुलासे, DGP गौरव यादव देंगे जानकारी

Punjab में होने जा रहे बड़े खुलासे, DGP गौरव यादव देंगे जानकारी

पंजाब के अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले और नशे के खिलाफ जंग को लेकर आज अहम खुलासे होने जा रहे हैं, पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव आज एक बड़ी कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें वो नशे के खिलाफ चल रही जंग के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे, जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान पुलिस की तरफ से ISI हैंडलर्स को ढेर करने के बारे में भी अपडेट दिया जाएगा।

आपको बता दें कि आज सुबह-सुबह अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला शख्स एनकाउंटर में मारा गया, जिसकी जानकारी DGP ने ट्वीट के जरिए दी, वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का कहना है कि आज सुबह-सुबह आरोपियों के बारे में विशेष सूचना मिली थी कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए CIA और SHO छेहरटा की पुलिस पार्टियां बनाई गई थीं।

जब S.H.O. छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिसमें आरोपी गुरसिदक घायल हो गया अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस कमिश्नर एच.सी. गुरप्रीत सिंह और आरोपी गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। और अस्पताल में आरोपी गुरदिक सिंह की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments