Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsयूट्यूबर ज्योति को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में शादी करना चाहती थी...

यूट्यूबर ज्योति को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में शादी करना चाहती थी ज्योति   

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रहीं हैं, वहीं फोरेंसिक जांच में भी ज्योति मल्होत्रा को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। ज्योति मल्होत्रा के बैंक अकाउंट में दुबई से ट्रांजैक्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इसके साथ ही ज्योति के मोबाइल से सेना से जुड़ी चीजें मिली हैं, वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई चैटिंग डिलीट मिली है, जानकारी के मुताबिक ज्योति ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बातचीत की थी।

जिसकी चैट डिलीट की गई है, जिसमें सायरन बजाने, ब्लैक आउट मैसेज को दानिश से शेयर किया गया था, इसके साथ ही ज्योति ने गोल्डन टेंपल और टूरिस्ट स्पॉट के वीडियो भेजे थे।

दूसरी ओर ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी अधिकारी के साथ एक चैट सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान में शादी करने की बात कहती है, बता दें कि ज्योति को कल हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments