Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभाई हरजिंदर सिंह जी को मिला पद्मश्री सम्मान, पंजाब CM भगवंत मान...

भाई हरजिंदर सिंह जी को मिला पद्मश्री सम्मान, पंजाब CM भगवंत मान ने दी बधाई 

विश्वप्रसिद्ध हज़ूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह जी (श्रीनगर वाले) को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

भाई हरजिंदर सिंह जी ने दशकों तक गुरबानी कीर्तन की सेवा की है और उनकी आवाज़ ने दुनियाभर के गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं को प्रेरित किया है।

उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संदेश को संगीतमय अंदाज़ में जन-जन तक पहुंचाया है, जिससे न केवल सिख पंथ बल्कि भारतीय आध्यात्मिक संगीत जगत को भी गौरवान्वित किया है।

भाई हरजिंदर सिंह जी को यह सम्मान मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘श्री वाहेगुरु जी भाई साहिब को हमेशा खुशियां ओर तरक्की दें।’

वहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि ‘यह सम्मान न केवल प्रत्येक सिख को गौरवान्वित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे धार्मिक नेताओं का कितना सम्मान करते हैं और भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ताने-बाने में उनके अपार योगदान को कितना महत्व देते हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments