मूसलाधार बारिश से हुई अगस्त की शुरुआत, हरियाणा के 16 जिलों में ‘ALERT’

Aug 1, 2024 - 12:08
 27
मूसलाधार बारिश से हुई अगस्त की शुरुआत, हरियाणा के 16 जिलों में ‘ALERT’
मूसलाधार बारिश से हुई अगस्त की शुरुआत, हरियाणा के 16 जिलों में ‘ALERT’

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

हरियाणा में अगस्त महीने की शुरूआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। अभी तक बारिश का इंतजार कर रहे हरियाणा के 16 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि वीरवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश हो सकती है। 

हरियाणा में बारिश की चेतावनी

बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow