हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। 40 सदस्यीय सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं। 

Sep 13, 2024 - 10:46
 12
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। 40 सदस्यीय सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं। सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, हिमंत बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी और पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगट के नाम शामिल हैं।

5 अक्टूबर को होगा चुनाव 

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर थी। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी और कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं।

देखें पूरी सूची 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow