प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने उनके साथ बातचीत की और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी ली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
चाय बागान से साझा की खास तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर डिब्रूगढ़ के चाय बागान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “चाय असम की आत्मा है और यहां की चाय ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।” उन्होंने बताया कि चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।
महिलाओं से की बातचीत
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने उनसे अपनी संस्कृति और जीवन से जुड़ी बातें साझा कीं। इस दौरान सभी ने साथ में एक सेल्फी भी ली। उन्होंने चाय बागान से जुड़े परिवारों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और परिश्रम ने असम की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।
We are very proud of the efforts of each and every tea garden family. Their hardwork and perseverance have enhanced Assam’s pride.
Here are some more glimpses from a tea garden in Dibrugarh. pic.twitter.com/L7je3s8JnO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
चुनावी माहौल में बढ़ा दौरा
गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी का चाय बागान दौरा चुनावी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। इसके जरिए बीजेपी चाय बागानों में काम करने वाले लोगों उनके परिवारों के साथ जुड़ाव दिखाने की कोशिश कर रही है।
Read More
दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच 13.0’ हिट, 48 घंटे में 283 रेड, 452 आरोपी गिरफ्तार

