Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअनंत अंबानी ने शुरू की 141 KM की पदयात्रा, भगवान द्वारकाधीश के...

अनंत अंबानी ने शुरू की 141 KM की पदयात्रा, भगवान द्वारकाधीश के करेंगे दर्शन 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने 30वें जन्मदिन से पहले एक आध्यात्मिक यात्रा शुरू की है। यह यात्रा जामनगर से द्वारका तक की है, जिसकी कुल दूरी लगभग 141 किलोमीटर है। अनंत ने यह संकल्प लिया है कि वे 9 अप्रैल को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करेंगे।

अनंत अंबानी रोजाना 15 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और यह यात्रा रात के समय करते हैं ताकि गर्मी और ट्रैफिक से बच सकें।

अनंत ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए एक धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें वे भगवान द्वारकाधीश से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।

इस यात्रा के दौरान अनंत अंबानी के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। उनके साथ पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियां मौजूद हैं, और यात्रा सुबह 3:45 बजे शुरू होती है। इस दौरान उनके साथ रिलायंस ग्रुप का एक बड़ा काफिला भी होता है।

अनंत अंबानी की पदयात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे हनुमान चालीसा का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके भक्तिमय अंदाज को देखकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

यंहा देखें अनंत अंबानी की पदयात्रा का वायरल वीडियो https://youtube.com/shorts/ydgDIDVPpcc

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments