हिमाचल के चंबा जिले में आज सुबह 12:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसका केंद्र चंबा ज़िले का चुराह था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी ग्ई। इस भूकंप का असर चंबा ज़िला के आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।

लिहाजा मध्य रात्रि आए इस भूकंप से चंबा के कई क्षेत्रों में लोग गहरी नींद से भी जागे। कई जगह घरों से बाहर भी निकले। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सहित हिमालयी क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।