दिल्ली के तिलक नगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार…

terrorist

दिल्ली के तिलक नगर में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले शख्स को शुक्रवार को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मनप्रीत सिंह उम्र 45 वर्ष संगम विहार अपार्टमेंट, पश्चिम विहार दिल्ली का निवासी है। आरोपी रेखा रानी की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसकी हत्या करने के बाद पंजाब भाग गया। आरोपी की कार को टोल बैरियर के माध्यम से ट्रैक किया गया और पंजाब में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया।
रेखा रानी की बेटी की ओर से मामला तब दर्ज किया गया जब उसे अपनी मां पर शक हुआ और उसने पुलिस को फोन किया। उसने बताया कि उसकी मां और मनप्रीत के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था और उसे मनप्रीत पर कुछ अनहोनी करने का शक था। जब उसे अपनी मां नहीं मिली तो वह अपने मौसेरे भाई के घर गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर को बंद पाया और जब उन्होंने घर खोला तो उन्होंने रेखा रानी की लाश मिली जिसके शरीर पर कई तरीके के निशान थे। पुलिस को मनप्रीत पर शक था और उन्होंने नजर रखी क्योंकि वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।