Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका ने की सीजफायर की घोषणा, ईरान बोला- अभी समझौता नहीं!

अमेरिका ने की सीजफायर की घोषणा, ईरान बोला- अभी समझौता नहीं!

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि ईरान ने परमाणु स्थल पर अमेरिकी हमले का बदला ले लिया है। ईरान ने कतर में अमेरिकी बेस पर ठीक उसी तरह हमला किया जैसे अमेरिका ने ईरान पर किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमलों को बहुत हल्का बताया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम हो गया है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इजरायल स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर दे तो तेहरान अपने हमले बंद कर देगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘अभी तक, किसी भी युद्धविराम या सैन्य अभियानों को समाप्त करने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि, बशर्ते कि इजरायल शासन तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजे से पहले ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को रोक दे, उसके बाद हमारा जवाबी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है। हमारे सैन्य अभियानों को समाप्त करने का अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।’

इससे पहले ट्रंप ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम हो गया है, तो तेहरान ने इस दावे का खंडन किया, ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका की ओर से युद्ध विराम का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, जिसमें युद्ध विराम की बात कही गई हो, हालांकि अमेरिकी दावे पर इजराइल ने चुप्पी साध रखी है।

ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा करते हुए क्या कहा?

ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर युद्ध विराम की घोषणा ईरान द्वारा दोहा के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद की। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम 24 घंटे की अवधि में लागू किया जाएगा। ट्रम्प ने लिखा, ‘सभी को बधाई, इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 12 घंटे के लिए पूरी तौर पर और संपूर्ण युद्ध विराम होगा, 6 घंटे के बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा, आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा और 12वें घंटे पर इजराइल युद्ध विराम शुरू करेगा और 24वें घंटे पर 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments