Saturday, March 7, 2026
Home Current News भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Advertisement

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया, आज गांधीनगर में सुबह साढ़े 11 बजे नई कैबिनेट की शपथ होगी, इस फेरबदल को राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, गुजरात कैबिनेट में सीएम समेत 17 मंत्री थे, जिसमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री थे, अब यह संख्या बढ़कर 22-23 हो सकती है।

कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं, गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं, कुल संख्या के 15% की अधिकतम सीमा के लिहाज से सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं।