पंजाब में ‘ऑपरेशन शील्ड‘ के तहत दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आज शाम 6 बजे से की जाएगी. इसके तहत पंजाब में आज मॉक ड्रिल के साथ ब्लैकआउट भी होगा. इस दौरान पहले की तरह सायरन बजेंगे और फिर ब्लैकआउट कर दिया जाएगा.
लोगों से अपील की गई है कि जब ब्लैकआउट हो, तो सभी लोग अपने घरों की लाइटें जरूर बंद कर लें. तयशुदा कार्यक्रम के तहत जालंधर में रात को साढ़े नौ बजे राद दस बजे तक ब्लैकआउट रहेगा. इसी तरह गुरदासपुर में रात आठ बजे से साढ़े बजे तक ब्लैकआउट रहेगा.
