Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Air India की फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,...

Air India की फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में रखी थी चिट्ठी

Advertisement

10 मार्च 2025 को एयर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट (AI119) को एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह पत्र विमान के टॉयलेट में रखा हुआ था। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

एअर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी।

धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस बुलाया गया और सुबह 10.25 बजे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। इसके बाद विमान को आइसोलेटेड वे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की। बता दें कि फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे।

इस घटना के बाद फ्लाइट को 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया है