कृषि मंत्री ने किसानों को कृषि अपशिष्ट प्रबंधन मशीनें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च की “उन्नत किसान” मोबाइल ऐप

राज्य में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य के किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए “उन्नत किसान” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

Sep 27, 2024 - 09:07
 11
कृषि मंत्री ने किसानों को कृषि अपशिष्ट प्रबंधन मशीनें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च की “उन्नत किसान” मोबाइल ऐप
कृषि मंत्री ने किसानों को कृषि अपशिष्ट प्रबंधन मशीनें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च की “उन्नत किसान” मोबाइल ऐप
Advertisement
Advertisement

राज्य में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य के किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए “उन्नत किसान” मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। लघु एवं सीमांत किसानों की CRM मशीनों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस ऐप पर किसानों के लिए 1.30 लाख से अधिक CRM मशीनों की मैपिंग की गई है। 

इस मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा किसान अपने आस-पास उपलब्ध मशीनों को आसानी से बुक कर सकते है। मशीन के उपयोग की निगरानी करने और किसानों द्वारा किए गए सभी अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करने के लिए प्रत्येक मशीन को खेती योग्य भूमि के क्षेत्र के अनुसार जियो-टैग किया गया है। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मशीनों की बुकिंग प्रक्रिया में किसानों की सहायता के लिए 5,000 से अधिक फैसिलिटेटर/नोडल अधिकारी तैनात किए गए है। 

इस ऐप के माध्यम से निजी व्यक्ति, जिनके पास CRM मशीनें और बेलर एग्रीगेटर हैं, इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर कृषि उद्देश्यों के लिए अपनी मशीनें दान कर सकते है। उन्होंने राज्य के किसानों से पर्यावरण को फसल अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण से बचाने का आग्रह करते हुए किसानों से इस मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा। 

उन्होंने बताया कि यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस ऐप को /unnat -kisan/id6451381977 से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस दौरान कृषि विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा, डायरैक्टर कृषि जसवन्त सिंह और विभाग एवं आईटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विंग की टीम भी मौजूद थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow