कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान

Aug 11, 2024 - 11:04
 19
कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान
कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया मौके पर समाधान

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने नगर निगम जगाधरी कार्यालय झंडा चौक में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया। कृषि मंत्री कंवरपाल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करें। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायत गली, बिजली की तारें हटवाने, बिजली के खंभे लगवाने व ट्यूबवेल लगवाने की की थी।

मंत्री ने इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जिले में काम किया है। किसी के साथ राजनीतिक भेदभाव नहीं किया गया और न ही क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। हरियाणा पूरे देश में भाई-भतीजावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद के लिए बदनाम था। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इस व्यवस्था को बदला और प्रदेश की जनता को  पारदर्शी सरकार दी और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्ही नीतियों को आगे बढ़ाते हुए रोजाना जन हित के फैसले ले रहे है। 

आज हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। पहले जो सरकार के नजदीकी होते थे, केवल उन्हें लाभ मिलता था। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले। यह आम हरियाणवी की सरकार है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विपुल गर्ग, पूर्व सीनियर मेयर प्रवीन शर्मा और डीएमसी नगर निगम विजय पाल यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow