HomeCurrent Newsविमान हादसे के बाद 1000° सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान, पशु-पक्षियों की...

विमान हादसे के बाद 1000° सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान, पशु-पक्षियों की भी गई जान 

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि विमान में 1.25 लाख लीटर ईंधन (ATF) था। विमान में भरा ईंधन आग के रूप में फूट पड़ा, जिससे आसपास का क्षेत्र भीषण अग्निकांड में तब्दील हो गया और बचाव कार्य अत्यंत मुश्किल हो गया।

इतने भीषण तापमान में न केवल विमान में सवार लोगों की जान चली गई, बल्कि आसपास के जीव-जंतु, पशु-पक्षी भी जीवित नहीं बच पाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुत्ते और पक्षी भी इस आग की चपेट में आ गए और उन्हें भागने का मौका भी नहीं मिला। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि, रेस्क्यू टीमों ने कुछ घायल जानवरों को बचाया भी, लेकिन अधिकांश जीव-जंतु तत्काल आग की वजह से झुलस गए या मर गए।

इस हादसे में सभी के लिए हालात बेहद खौफनाक थे और तापमान इतना अधिक था कि बचाव दलों को भी मलबे में काम करने में बहुत परेशानी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments