सात गारंटी के बाद हरियाणा कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, सैलजा और सुरजेवाला ने बनाई दूरी

बीते दिनों हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस की ओर से दी गई 7 गारंटियों के बाद आज चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तृत घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस की ओर से इसे ‘हाथ बदलेगा हालात’ नाम दिया गया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल मौजूद रहे।

Sep 28, 2024 - 11:53
 13
सात गारंटी के बाद हरियाणा कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, सैलजा और सुरजेवाला ने बनाई दूरी
सात गारंटी के बाद हरियाणा कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, सैलजा और सुरजेवाला ने बनाई दूरी
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

बीते दिनों हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस की ओर से दी गई 7 गारंटियों के बाद आज चंडीगढ़ में पार्टी का विस्तृत घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस की ओर से इसे ‘हाथ बदलेगा हालात’ नाम दिया गया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के वादे

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि किसान आंदोलन में मारे गए 700 से अधिक शहीद किसानों के परिवार के एक सदस्य को हरियाणा में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा  एसवाईएल नहर पर भी कांग्रेस फैसला लेगी। भुक्कल ने कहा कि घोषणा पत्र में गरीबों को छत, पिछड़ों को अधिकार, किसानों को सम्रद्ध करने की बात की है और कांग्रेस के वादे पक्के इरादे हैं। शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन देने का काम करेंगे। भाजपा के एजेंडे में कभी शिक्षा नहीं रहा है. राजस्थान के पैर्टन पर 25 लाख तक का मुफ्त इलाज करने का काम किया जाएगा और महिलाओं को सशक्त करने के लिए हमने काम किए हैं और आगे भी काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में क्रीमी लेयर का दायरा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि किसानों पर बीते समय में दर्ज किए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे और पूरे मामलों की समीक्षा की जाएगी। भुक्कल ने कहा कि हरियाणा के किसान की फसल का एक एक दाना एमएसपी पर बिकेगा।  वहीं, कांग्रेस सरकार बनने पर ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन, पंजाबी वेलफेयर बोर्ड और अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया जाएगा।

सैलजा और सुरेजवाला ने बनाई दूरी

कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम में पार्टी की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शामिल नहीं हुई। हालांकि लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए। 

इन चीजों की दी थी 7 गारंटी

इससे पहले कांग्रेस की ओर से दिल्ली में हरियाणा के लोगों को 7 गारंटी दी गई थी। 

  • इनमें हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए देने का वादे के साथ गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए देने की बात कही गई थी।
  • सामाजिक पेंशन राशि यानि बुढापा और विधवा पेंशन 6 हजार रुपए करने के साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का भी वादा था।
  • हरियाणा में 2 लाख पदों पर पक्की सरकारी नौकरी का वादा किया गया।
  • हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया। 
  • गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान देने का वादा।
  • हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा देने का वादा और पिछड़ों को अधिकार देने की बात कही था।
  • इसके साथ ही जातिगत सर्वे का वादा और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का वादा भी शामिल था। 

हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार हरियाणा में वही सरकार बनाने जा रही है। वहीं बीजेपी भी दावा कर रही है कि इस बार वह रिकॉर्ड तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। खैर कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों पर जनता कितना विश्वास करती है ये तो विधानसभा चुनाव के बाद ही पता चल सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow