राहगीरी के बाद CM नायब सिंह सैनी बनाएंगे चुनावी रणनीति
सज्जन कुमार, चंडीगढ़:
पंचकूला में 4 अगस्त को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। सुबह करीब 7 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
राहगीरी में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कईं केंद्रीय मंत्री और पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
What's Your Reaction?